स्वास्थ्य मंत्री प्रति दिन रेन्डम आधार पर करेगें दस मरीजों से बात

उत्तर प्रदेश में जिला स्तरीय 170 अस्पताल हैं, इनमें 100से अधिक विस्तर वाले 107 अस्पताल है। राज्य में 45 मेडिकल कॉलेज हैं और 14 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। उत्तर प्रदेश में 943 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, और 3649 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। 25848उप स्वास्थ्य केंद्र हैं।

108 एम्बुलेंस की संख्या 2200है जबकि। गर्भवती महिलाओं के लिए 2270 एम्बुलेंस की व्यवस्था है। । गंभीर मरीजों के लिए 250 एडवांस लाइफ सपोर्ट वाले एम्बुलेंस की व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन तीन लाख आउटडोर मरीज आते हैं। इनमें प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक लाख मरीज़ आते हैं । 1200-1500 लोग रोज दुर्घटना में घायल होकर आते हैं।मौसमी बीमारियों के डेढ़ लाख मरीज़ रोज आते हैं। राज्य में 1572 सर्जन हैं।रोज तीन हज़ार आपरेशन होते हैं।

स्वास्थ्य आपका, संकल्प सरकार का अभियान 22जून से शुरू जिसमें स्वास्थ्य मंत्री प्रतिदिन राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों से रेंडेमली फोन कर स्वास्थ्य सेवा और मरीज का हालचाल लेते हैं। तथा आवश्यक व्यवस्था कराते हैं। जिसके आधार पर नई और बेहतर कार्य योजना बनाई जाएगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा