लखनऊ में भारी वर्षा के चलते नौ की मौत दस घायल

 लखनऊ। राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र दिलकुशा में देर रात एक बड़ी दीवार के पास जलभराव के चलते दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई है, 10 मजदूर घायल हुए है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में 3 महिलाएं, 3 बच्चे और 3 पुरुष शामिल हैं।

              मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यकत करते हुए अधिकारियों को घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मदद दिए जाने की घोषणा की है।मौके फर मौजूद सेना के कुछ लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन दीवार का काम इस समय बंद था। जो मजदूर हादसे का शिकार हुए हैं वो दीवार के पास झोपड़ी डालकर रह रहे थे।

            जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के अनुसार मलवे से सभी मृतकों के शव व घायलों को निकाल लिया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा