जानिए मौसम पूर्वानुमान

 उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,  MP व गुजरात के कई इलाको से जल्द विदा लेगा मॉनसून 2022, उत्तर भारत मे अब मॉसम रहेगा बिल्कुल साफ औऱ तापमान में होगी गिरावट:

मॉनसून 2022 जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली औऱ राजस्थान से काफी पहले ही गुजर चुका है। 

मगर अक्टूबर की शुरुआत में सक्रिय हुए मोसमी कारकों के कारण उत्तर भारत के कई इलाको में मध्यम से भारी बारिश व कुछ जगह हल्की बारिश देखी गई। 

जिसके कारण मॉनसून की वापसी अभी तक रुकी हुई है। 

मॉनसून की वापसी रेखा अभी तक भी उत्तरकाशी, बिजनोर, आगरा,ग्वालियर, रतलाम औऱ भरूच पर अटकी हुई है। 

लेकिन जल्द ही मॉनसून 2022 सम्पूर्ण उत्तर भारत से विदा लेने वाला है। इस समय समुद्री सतह से 4km से 5km की ऊँचाई पर एक प्रतिचक्रवात ईरान, दक्षिण पाकिस्तान व साथ लगते उत्तर अरब सागर के इलाकों पर बना हुआ है। जिसके कारण उत्तर भारत मे उत्तर-पश्चिमी हवाओँ का बोलबाला बीते 2 दिनों से देखने को मिल रहा है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओँ के चलने से अधिकतम तापमान तो गिर ही रहा है साथ मे न्यूनतम तापमान भी 20℃ से नीचे जाने लगे गया है। जिससे ठंड मैदानी इलाकों में दबे पांव दस्तक दे रही है। 

आने वाले 2 से 3 दिनों में मॉनसून सम्पूर्ण उत्तराखंड, सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर व मध्य, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड के इलाकों से वापसी करेगा। 

जानिए मौसम पूर्वानुमान:

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 17 अक्टूबर तक मॉसम साफ ही रहेगा। सिर्फ कही-2 हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखी जा सकती है।

18 से 20 के बीच एक WD आएगा जिसके कारण इन इलाको में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात के साथ ओलावृष्टि भी होगी। ऊंचे पहाड़ों पर ताज़ा बर्फबारी भी देखी जाएगी। 

पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में मॉसम लगातार साफ ही रहेगा। आगे एक हफ्ते के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कही बारिश की संभावना नहीं है।

अगले एक हफ्ते के दौरान हर रोज दिन के समय मंद-मंद उत्तर-पश्चिम की हवाए चलेगी व मॉसम हल्का गर्म औऱ आरामदायक रहेगा। सुबह के समय हल्का कुहासा देखने को मिलेगा। 

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान अधिकतर जगहों पर 22℃ से 17℃ के बीच दर्ज किया जाएगा। 

लेकिन सिरोही, चित्तौड़, भीलवाड़ा, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, महेन्द्रगढ़, हिसार, फतेहाबाद, भटिंडा, फिरोजपुर, मोगा, जालंधर, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 16℃ से नीचे भी जा सकता है। 

बारिश का एक सीमित दौर पुर्वी उत्तरप्रदेश में देखने को मिल सकता है। 18 से 21 अक्टूबर के दौरान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़ व मिर्जापुर सम्भाग के जिलो में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां होने की संभावना है। इस दौरान कही-2 तेज़ बौछारे व ओलावृष्टि भी हो सकती है।

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 14, 15 को मॉसम साफ रहेगा। लेकिन 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, हरदा, इंदौर, धार व अलीराजपुर में बादलवाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। कही-2 तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

वही अनूपपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, बुराहनपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है। 

19 अक्टूबर से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मॉसम साफ हो जाएगा। आगे कुछ दिन बरसात की उम्मीद नहीं है। लेकिन 24 के आसपास मॉसम में बदलाव की संभावना है। 

गुजरात के अधिकतर इलाकों मे भी मॉसम अब लंबे समय तक साफ ही बना रहेगा। 

लेकिन 17 से 20 अक्टूबर के बीच दक्षिण गुजरात व दक्षिण सौराष्ट्र के इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात की छितराई हुई गतिविधियों के होने की संभावना है। 

शेष गुजरात मे इस दौरान हल्की बादलवाही छा सकती है। मगर बरसात की उम्मीद नहीं है।

21 अक्टूबर से सम्पूर्ण गुजरात मे मॉसम फिर से साफ हो जाएगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा