नहर में बहती दिखीं नोटों की गड्डियां

 पटना। बिहार के सासाराम की एक नहर में नोटों की गड्डियां बहती दिखीं और लोगों ने जमकर अपनी झोली भरी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची सब कुछ साफ हो चुका था। नोट लूटने के लिए लोग नहर में कूद पड़े, कोई एक हाथ तो कोई दोनों हाथ से नोटों की गड्डियां चुनने लगा, जिसको जितना मिला हाथ में लेकर चलता बना। नहर से नोटों के बंडल बटोरे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग नहर में जाकर 10-10 रुपए के नोटों की गड्डी बटोर रहे। ये रुपए असली हैं या नकली, फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नोट असली है। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि नोट मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, वहां कुछ नहीं मिला। नहर में नोट कहां से आए फिलहाल यह पहेली बनी हुई है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा